अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
इस गुरुवार को ही अजित कुमार की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ भी रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले दिन दर्शकों में काफी क्रेज देखा गया।
फिल्म ‘‘गुड बैड अग्ली’ का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने पहले दिन 29.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला।
दूसरे दिन अजित कुमार की फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की।
तीसरे दिन इस फिल्म ने 12.27 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए लिए हैं। लेकिन तीसरे दिन तक आते-आते ‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में काफी गिरावट दिख रही है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 56.97 करोड़ रुपये है।
फिल्म में तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में हैं। ‘गुड बैड अग्ली’ में अजित ने एक गैंगस्टर का रोल निभाया है।
अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने तीन दिन में जिस गति से कमाई की है, उससे लगता नहीं है कि फिल्म अपना बजट आसानी से वसूल कर पाएगी।
साउथ फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने पहले दिन की कितनी कमाई? क्या ‘जाट’ से आगे निकली?