संध्या थिएटर के बाहर फिर क्यों तैनात हुई पुलिस? जानें मामला
अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
Image Credit : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा में सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
हाल ही में रिलीज हुई पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल सफलता हासिल की और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म की सफलता ने अल्लू अर्जुन को नई ऊचाइयों पर पहुंचा दिया है।
Image Credit : यूट्यूब
इस बीच उनकी और सुकुमार की 2009 की हिट फिल्म आर्य 2 5 अप्रैल को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई।
Image Credit : इंस्टाग्राम-@aryasukku
अल्लू अर्जुन के 43वें जन्मदिन से ठीक पहले इस फिल्म को री-रिलीज किया गया है। आर्य 2 की री-रिलीज़ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई और हैदराबाद के संध्या थिएटर में भी इसे दिखाया गया। रिपोर्ट के अनुसार आर्य 2 की री-रिलीज को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
इस बार सुरक्षा की वजह से खासकर संध्या थिएटर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार वहां कम से कम 30 पुलिसकर्मी थिएटर में तैनात किए गए थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बता दें कि पुष्पा 2: द रूल की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
Image Credit : इंस्टाग्राम
साउथ एक्टर अजित के बाद 9 साल के बेटे भी उतरे रेसिंग ट्रैक पर? अभिनेता ने खुद सिखाई ड्राइविंग