अमर उजाला
Sun, 13 July 2025
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे।
वह ऐसे कलाकार थे जिन्होंने सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि थिएटर, राजनीति और निजी जीवन में भी संघर्ष किया और लोगों के लिए मिसाल बन गए।
कोटा श्रीनिवास राव ने करियर की शुरुआत थिएटर से की। उन्होंने 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। ऐसे में आइए जानते हैं उनके कुछ मशहूर किरदारों के बारे में
कोटा श्रीनिवास राव ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख हिंदी फिल्मों में 'सरकार', 'डार्लिंग', 'बागी' और 'लक' शामिल हैं।
फिल्म 'इंटलो इलालू वंतिंतलो प्रियुरालू(1996)' में राव ने एक ऐसे मेयर का किरदार निभाया जो बहुत ताकतवर और भ्रष्ट था। फिल्म में उन्होंने कॉमेडी भी की।
1996 में आई फिल्म 'टोपी राजा स्वीटी रोजा' में राव ने विलेल का किरदार निभाया। जो बहुत चालाक और निर्दयी था। फिल्म में उनके किरदार की तारीफ हुई।
फिल्म 'ओहो ना पेलंता(1987)' में श्रीनिवास राव ने एक कॉमेडियन का किरदार निभाया था। फिल्म में वह सबसे अलग तरह की एक्टिंग और संवाद के लिए याद किए जाते हैं।
फिल्म 'विमशानीकोकाडू' में राव ने पित्ताला डोरा का किरदार निभाया। यह एक ऐसा किरदार था जो पारंपरिक व्यक्ति था। इस किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई।
साल 2011 में आई साउथ की फिल्म 'अहा ना पेलंता' में कोटा श्रीनिवास राव ने एक पिता का किरदार निभाय था। फिल्म में उन्होंने एक सख्त और दबंग पिता का रोल किया था।
प्रियंका चाहर ने दोस्तों के साथ की पार्टी, दिखा गॉर्जियस लुक