अमर उजाला
Sat, 8 November 2025
साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ शुक्रवार को रिलीज हुई।
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर काफी निराशाजनक शुरुआत की।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 90 लाख रुपये कमाए।
फिल्म ‘जटाधरा’ का निर्देशन अभिषेक जायसवाल ने किया है।
इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा धन पिशाचिनी के किरदार में नजर आ रही हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'जटाधरा' वीकएंड पर कैसी कमाई करती है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘हक’ की धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन कितना रहा कलेक्शन