अमर उजाला
Sat, 4 October 2025
बॉलीवुड के चर्चित कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने संयुक्त रूप से अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और उसमें दोनों के हाथों में एक खास तरह का टैटू दिख रहा है।
दोनों टैटू के बीच एक लाइन बनाई गई है, जो आधी-आधी है, लेकिन साथ में जुड़कर ये लाइन एक सीधी रेखा का रूप ले रही है।
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक दूसरे की लाइफलाइन 04.10.2025।’
इस पोस्ट के आते ही सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
हुमा कुरैशी ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है, तो शिल्पा शिरोडकर और अंशुला कपूर ने भी प्यारा रिएक्शन दिया है।
इसके अलावा नेटिजंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
जून 2024 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की थी।
श्वेता तिवारी ने व्हाइट बिकिनी, तो अनन्या पांडे ने रेड ड्रेस में शेयर की तस्वीरें; देखें