अमर उजाला
Tue, 12 August 2025
लगभग दो हफ्ते पहले रिलीज हुईं दो फिल्में ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बनी हुई हैं।
हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।
सोमवार को दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन लाखों में ही अटक कर रह गया।
‘सन ऑफ सरदार 2’ ने जहां सोमवार को सिर्फ 87 लाख रुपए की कमाई की।
वहीं ‘धड़क 2’ का सोमवार का कलेक्शन सिर्फ 60 लाख रुपए ही रह गया है।
इस तरह से अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ 11 दिनों में सिर्फ 42.87 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।
जबकि ‘धड़क 2’ इतने ही दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ से भी पीछे है। ‘धड़क 2’ 11 दिनों में सिर्फ 21 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
ऐसे में दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हुई हैं। हालांकि, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘धड़क 2’ पर जरूर भारी पड़ी है।
'सैयारा' ने 25वें दिन भी नहीं किया निराश, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन