अमर उजाला
Thu, 7 August 2025
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। अजय देवगन की इस फिल्म ने 01 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
मंगलवार को पांचवे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसमें और ढलान आया और कमाई सिर्फ 1.64 करोड़ रुपये रही।
फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म करीब 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी है।
वहीं 'धड़क 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेरने में पूरी तरह नाकाम रही है।
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित 'धड़क 2' ने कल बुधवार को छठे दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाए हैं।
इस फिल्म का नेट कलेक्शन 15.40 करोड़ रुपये है, जो कि उम्मीदों के मुकाबले बेहद कम है।
बॉक्स ऑफिस पर चीते की रफ्तार से बढ़ रही 'महावतार नरसिम्हा', 'किंगडम' ने टेके घुटने