'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, 'धड़क 2' भी गिन रही आखिरी सांसें

अमर उजाला

Thu, 7 August 2025

Image Credit : एक्स

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। अजय देवगन की इस फिल्म ने 01 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 

Image Credit : एक्स

मंगलवार को पांचवे दिन इस फिल्म का कलेक्शन  2.75 करोड़ रुपये रहा था। 

Image Credit : एक्स

वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसमें और ढलान आया और कमाई सिर्फ 1.64 करोड़ रुपये रही।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म करीब 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी है।

Image Credit : एक्स

वहीं 'धड़क 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेरने में पूरी तरह नाकाम रही है।

Image Credit : एक्स

 सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Image Credit : सोशल मीडिया

शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित 'धड़क 2' ने कल बुधवार को छठे दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

 इस फिल्म का नेट कलेक्शन 15.40 करोड़ रुपये है, जो कि उम्मीदों के मुकाबले बेहद कम है। 

Image Credit : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर चीते की रफ्तार से बढ़ रही 'महावतार नरसिम्हा', 'किंगडम' ने टेके घुटने

एक्स
Read Now