अमर उजाला
Fri, 8 August 2025
अजय देवगन अभिनीत ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली, लेकिन अब आए दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में गिरावट जारी है।
बीते दिन गुरुवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को इसने 1.64 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘सन ऑफ सरदार 2’ ने एक हफ्ते में अभी तक 32.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। फिर वीकएंड के बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होने लगी।
'धड़क 2' ने गुरुवार को मात्र 1 करोड़ रुपये कमाए। वहीं बुधवार को फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस हिसाब से फिल्म ने एक हफ्ते में 16.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई के आगे पस्त हुई ‘किंगडम’, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन