‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ की हफ्तेभर में हालत पस्त, जानें कमाई

अमर उजाला

Fri, 8 August 2025

Image Credit : एक्स

अजय देवगन अभिनीत ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।

Image Credit : एक्स

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली, लेकिन अब आए दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में गिरावट जारी है।

Image Credit : एक्स

बीते दिन गुरुवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को इसने 1.64 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स

‘सन ऑफ सरदार 2’ ने एक हफ्ते में अभी तक 32.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : एक्स

इसके अलावा इस समय सिनेमाघरों में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' भी दिखाई जा रही है।

Image Credit : एक्स

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। फिर वीकएंड के बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होने लगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

'धड़क 2' ने गुरुवार को मात्र 1 करोड़ रुपये कमाए। वहीं बुधवार को फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स

इस हिसाब से फिल्म ने एक हफ्ते में 16.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई के आगे पस्त हुई ‘किंगडम’, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्स
Read Now