पेड़ की छांव में खाट पर ठाठ से बैठे दिखे सोहम शाह, यूजर बोले- 'तुम्बाड़ 2' कब आएगी? सोहम शाह ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इसमें वे खाट पर ठाठ से बैठे नजर आ रहे हैं एक्टर ने तस्वीरों के साथ सूरज का और गुस्से वाला इमोजी बनाया, जाहिर है कि पेड़ के नीचे छांव में बैठकर वह गर्मी को मात दे रहे हैं यूजर्स उनके इस देसी अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं साथ ही कुछ नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि 'तुम्बाड़ 2' कब आएगी? वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'शहर में ऐसे ठाठ नसीब नहीं, अपने गांव की बात ही अलग होती है' -