पहाड़ों के दर्द को बयां करता है जुबिन नौटियाल का गाना ‘ईजा’, रविवार को हुआ रिलीज

अमर उजाला

Sun, 4 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

आज रविवार को भारतीय सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना गाना 'ईजा' रिलीज किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर दी थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @jubin_nautiyal

गायक का यह गाना पहाड़ों के दर्द को बयां करता हैं कि किस तरह आधुनिकता ने पर्यावरण का क्षरण किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस गाने में उन्होंने पेड़ों की कटाई और उससे हो रहे नुकसानों को संगीत के रूप में लयबद्ध किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

गाने के विजुअल में लेखक और कहानीकार नीलेश मिश्रा भी दिख रहे हैं, इस गाने के लिरिक्स को उन्होंने ही लिखा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @jubin_nautiyal

आज नीलेश मिश्रा के जन्मदिन पर सिंगर ने यह गाना रिलीज करते हुए उन्हें तोहफा दिया है, जिसका जिक्र गायक ने अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में किया है।

Image Credit : अमर उजाला

जुबिन नौटियाल ने गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि यह एक महत्वपूर्ण संदेश है, इसे खूब शेयर करें।

Image Credit : अमर उजाला

आपको बताते चलें कि इस गाने का निर्देशन भरत कुकुरेती द्वारा किया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस गाने के जरिए पर्यावरण के प्रति एक संदेश देने का काम किया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

नेपाल में छाया अमायरा दस्तूर का नशीला अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें

इंस्टाग्राम- @amyradastur
Read Now