अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
हाल ही में भारतीय सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट में उन्होंने अपने नए गाने की घोषणा करते हुए उसकी एक झलक दिखाई है। उस गाने का नाम है 'ईजा'।
गायक ने कैप्शन में लिखा कि पहाड़ी गाना ‘ईजा अब के ना आऊंगा पहाड़’, जो कल यानी 04 मई के दिन रिलीज होगा।
इस गीत को लिखा है नीलेश मिश्रा ने जो एक कहानीकार और लेखक भी हैं। इसके अलावा इस गाने को डायरेक्ट किया है भरत कुकरेती ने।
जुबिन नौटियाल का यह गाना पहाड़ों की कहानी बयां करता दिखेगा, क्योंकि उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह पहाड़ी सॉन्ग।
शेयर किए गए पोस्टर में भी पहाड़ों की वादिया नजर आ रही हैं।
अगर जुबिन नौटियाल की बात करें तो वह इस वक्त अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' से चर्चा में हैं, जिसमें उनका गाना 'तुम्हें दिल्लगी' लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
विजय वर्मा ने पूरी की अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग, शेयर किया भावुक पोस्ट