अमर उजाला
Sun, 8 June 2025
भारत की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में गायिका ब्लू कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और अपने कॉन्सर्ट के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में सिंगर अपने किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान के पलों को साझा करती दिख रही हैं।
एक तस्वीर में श्रेया घोषाल मंच पर शानदार म्यूजिक की प्रस्तुति देती दिख रही हैं, जिसमें उन्हें ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।
वहीं एक और तस्वीर में गायिका ने संगीतमय रात के माहौल की खूबसूरत फोटो शेयर की है।
इसके अलावा वह एक और ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा है और स्टेज पर शानदार पोज दे रही हैं।
श्रेया घोषाल ने अपने करियर के दौरान बहुत ही बेहतरीन गाने गाएं हैं, जो काफी प्रसिद्ध हुए। जैसे- 'मनवा लागे', 'अगर तुम मिल जाओ' आदि गानें शामिल हैं।
स्लीवलेस गाउन में राशा थडानी ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फ्लॉन्ट किया टैटू