अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
शिवाजी साटम छोटे पर्दे के कलाकार होने के साथ बड़े पर्दे पर भी दमदार अभिनय करते हैं। वह छोटे पर्दे पर और फिल्मों में मुख्यता पुलिस अफसर का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।
21 अप्रैल 1950 को पैदा हुए शिवाजी साटम टीवी सीरीज 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं।
फिल्मों में काम करने के अलावा शिवाजी साटम एक बैंक अधिकारी और निरीक्षक अधिकारी रह चुके हैं। इन पदों पर काम करते हुए वह थियेटर करते थे।
शिवाजी साटम ने फिल्म 100 डेज, यशवंत और विनाशक में पुलिस इंस्पेक्टर का दमदार किरदार निभाया है।
अभिनेता ने वजूद, बर्दाश्त और गर्व जैसी फिल्मों में पुलिस कमिश्नर के किरदार से अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी है।
एक्टर का फिल्मों में पुलिस अधिकारी का किरदार इतना मशहूर है कि उन्हें लोग असल जिंदगी में पुलिस अधिकारी समझ लेते हैं।
शिवाजी साटम ने सूर्यवंशम, जिस देश में गंगा रहता है और नायक जैसी फिल्मों में पिता का किरदार भी निभाया है।
अभिनेता को बेहतरीन अदाकारी के लिए गोल्ड अवॉर्ड्स, इंडियन टेली अवॉर्ड्स और कलाश्री अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है।
काजोल ने शेयर कीं बेटी नीसा की खूबसूरत तस्वीरें