अमर उजाला
Sat, 19 July 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
साझा की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस डिजाइनर सूट पहने दिख रही हैं और साथ में ग्रीन कलर का दुपट्टा भी ले रखा है।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद सादगी भरे अंदाज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने महादेव की नगरी वाराणसी शहर से साझा की हैं।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई बहुत प्यारी लग रही हैं।
वहीं इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें अभिनेत्री जमीन की तरफ देखते हुए फोटो क्लिक करा रही हैं।
इसके अलावा इस तस्वीर में एक्ट्रेस सोफे पर बैठकर पोज दे रही हैं।
इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नाइंटीज ब्यूटी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वो बहुत सुंदर दिख रही हैं।
शिल्पा शिरोडकर अगली बार फिल्म 'जटाधरा' में दिखाई देंगी, जो एक थ्रिलर फिल्म है। वहीं इससे पहले एक्ट्रेस 'बिग बॉस 18' शो में भी नजर आ चुकी हैं।
मेकअप रूम से उर्मिला मातोंडकर ने शेयर की दिलकश तस्वीरें, यूजर बोले- किलर लुक