अमर उजाला
Sun, 8 June 2025
शिल्पा ने कुछ हिट साउथ फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है। चलिए आपको उनकी कुछ प्रमुख साउथ इंडियन हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं।
शिल्पा की साल 2005 में कन्नड़ फिल्म 'ऑटो शंकर' आई थी जिसमें उनके साथ उपेंद्र नजर आए थे। ये फिल्म काफी हिट रही थी।
साल 1998 में आई फिल्म 'प्रीथसोड़ थप्पा' में शिल्पा विष्णुवर्धन के साथ नजर आई थीं। ये एक कन्नड़ फिल्म थी जो काफी पसंद की गई थी।
साल 1996 में प्रभु देवा के साथ 'मिस्टर रोमियो' में शिल्पा नजर आई थीं। इस फिल्म में म्यूज़िक ए आर रहमान का था और शिल्पा के डांस मूव्स खासे लोकप्रिय हुए थे
साल 1998 में ही शिल्पा तमिल फिल्म 'कथाला कथाला' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और प्रभु देवा थे।
साल 1996 में तेलुगु फिल्म 'सहसा वीरुडु सागर कन्या' में नागार्जुन के साथ भी शिल्पा काम कर चुकी हैं। ये एक रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा थी और साउथ इंडिया में हिट रही।
‘हाउसफुल 5’ के आगे नहीं टिक पा रही कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, जानें फिल्म की कमाई