अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
शिखर पहाड़िया ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर अपने जीवन की महत्वपूर्ण महिलाओं के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शिखर ने जान्हवी कपूर के लिए विशेष नोट लिखा और उनकी सराहना की।
अपने पोस्ट में शिखर ने बताया कि कैसे महिलाएं हमेशा से ही उनकी सहारा रही हैं, जिन्होंने उन्हें जीवन में मार्गदर्शन दिया और उन्हें अमूल्य सबक सिखाए हैं।
शिखर ने जान्हवी की कई तस्वीरें साझा कीं जिनमें, से एक तस्वीर उनके पेट डॉग के साथ, दूसरी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ की बीटीएस और एक उनके परिवार के साथ शामिल है।
जान्हवी कपूर ने शिखर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे अच्छा बेटा, सबसे अच्छा पोता, सबसे अच्छा दोस्त, अब तक का सबसे अच्छा।”
वहीं, जान्हवी के भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर ने ताली बजाने वाले इमोजी के साथ शिखर की तारीफ की।
‘बाजीगर’ के इस सीन के बाद 10 साल तक शिल्पा के शरीर पर बना रहा निशान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा