अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
स्टारकिड शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू वैसा नहीं रहा, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
उनकी डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ शुरुआती तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है।
बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 30 लाख रुपये से अपना खाता खोलने वाली ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है।
फिल्म को वीकेंड का भी कोई लाभ नहीं मिला और शनिवार को जहां फिल्म ने सिर्फ 49 लाख रुपए का कलेक्शन किया।
वहीं संडे को छुट्टी वाले दिन फिल्म की कमाई एक बार फिर घट गई। रविवार को अपने तीसरे दिन फिल्म सिर्फ 41 लाख ही जुटा पाई।
इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 1.2 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की ‘मालिक’ और हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ से है।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ की हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक भी दिन करोड़ में कमाई नहीं कर पाई है।
वीकएंड पर 'मालिक' ने पकड़ी रफ्तार, जानिए अब तक का टोटल कलेक्शन