एक जैसी तीन फिल्म बना बैठे ये कपूर, ऐसा रहा हाल शम्मी कपूर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर इन सभी सितारों के डेब्यू में 30-20 साल का अंतर रहा है बता दें कि इन तीनों सुपरस्टार ने 'राजकुमार' टाइटल से बनीं एक ही नाम की अलग-अलग फिल्मों में काम किया है 'राजकुमार' टाइटल से बॉलीवुड में तीन फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें इन 'कपूर' सरनेम वाले हीरो ने काम किया है, शम्मी कपूर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर साल 1964 में रिलीज हुई शम्मी कपूर की राजकुमार, साल 1996 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म राजकुमार और 2013 में आई शाहिद कपूर की फिल्म आर राजकुमार हालांकि शाहिद कपूर की फिल्म 'राजकुमार' के आगे 'आर ' जोड़कर टाइटल में बदलाव किया गया था राजकुमार टाइटल की फिल्म शम्मी कपूर और शाहिद कपूर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई, जबकि अनिल कपूर के लिए डिजास्टर साबित हुई थी एक जैसी तीन फिल्म बना बैठे ये कपूर, ऐसा रहा हाल