शकीरा के बेटों को नहीं पसंद आई मार्गोट रॉबी की 'बार्बी पॉप स्टार शकीरा अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं शकीरा महिला अधिकारों के लिए भी आवाज बुलंद करती रही हैं वहीं शकीरा पिछले दिनों एक इंटरव्यू में साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'बार्बी' के बारे में बातें करती नजर आईं शकीरा ने कहा, 'मेरे बेटों को 'बार्बी' बिल्कुल पसंद नहीं आई, वे नफरत करते हैं इस फिल्म से..' शकीरा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'महिलाओं के सशक्त होने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि पुरुषों से उनके अधिकारों को छीन लिया जाए' आपको बता दें कि मार्गोट रॉबी की फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के आठ श्रेणियों में नामित हुई थी और 'बेस्ट ऑरिजनल' सांग का अवॉर्ड भी जीत चुकी है dd