इस हिट गाने में काम करने वाले सितारों को शाहरुख खान ने दिए थे महंगे गिफ्ट

अमर उजाला

Mon, 1 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk

अभिनेत्री तब्बू जल्द ही अजय देवगन के साथ 'औरों में कहां दम था' फिल्म में नजर आएंगी, फिल्म 5 जुलाई, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @tabutiful

हाल ही में, तब्बू ने 'ओम शांति ओम' फिल्म के हिट गाने 'दीवानगी दीवानगी' को लेकर एक अनसुनी बात साझा की
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @tabutiful

तब्बू ने बताया कि उन्होंने इस गाने को फिल्म की निर्देशक फराह खान के लिए किया था और उन्होंने तब्बू के लिए शानदार कपड़े और मेकअप का भी इंतजाम किया था
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @tabutiful

तब्बू ने आगे बताया कि शाहरुख खान ने इस गाने में काम करने वाले सभी कलाकारों को महंगे तोहफे दिए थे
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamsrk

बता दें कि 'दीवानगी दीवानगी' गाने में 30 से भी ज्यादा कलाकार नाचते हुए नजर आए थे, इसमें संजय दत्त, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और सैफ अली खान समेत कई सितारे शामिल थे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @tabutiful

'ओम शांति ओम' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, इसमें दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल ने भी अभिनय किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

अभिषेक बच्चन पर अमिताभ ने लुटाया प्यार, लिखा भावुक संदेश

इंस्टाग्राम @bachchan
Read Now