अमर उजाला
Sat, 1 November 2025
बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने अपने करियर में अब तक हर तरह के किरदार निभाए हैं।
कभी शाहरुख पर्दे पर रोमांस करते दिखे तो कभी एक्शन अवतार में। कभी विलेन के रूप में उन्होंने दर्शकों को एंटरटेन किया।
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का यह आइकॉनिक पोज शाहरुख के करियर का ट्रेडमार्क बन गया। आज भी ये तस्वीर देख पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।
शाहरुख का यह लुक उनकी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है, जहां काजोल और रानी मुखर्जी के साथ वो मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
फिल्म 'मोहब्बतें' की यह तस्वीर शाहरुख खान के आइकॉनिक लुक्स में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
फिल्म 'रा.वन' में शाहरुख ने पहली बार किसी सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। उनका ये लुक भी काफी यादगार है।
'डॉन' को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। फिल्म डॉन का ये डायलॉग और लुक शाहरुख के आइकॉनिक किरदारों में से एक है।
फिल्म 'रईस' का ये लुक भी शाहरुख के करियर में एक्शन अवतार को बखूबी दिखाता है। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आई थीं।
फिल्म 'देवदास' में भी शाहरुख का लुक एकदम हटकर था। फिल्म के ना सिर्फ डायलॉग्स फेमस हुए थे बल्कि उनका यह लुक भी काफी वायरल हुआ था।
2008 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए शाहरुख ने सिक्स पैक ऐब्स बनाए थे, जो काफी चर्चा में रहे थे। यही वजह है कि उनका ये शर्टलेस लुक भी यादगार बना हुआ है।
शाहरुख का ये लुक उनकी फिल्म 'पठान' का है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके तहलका मचा दिया था।
साल 2023 में आई फिल्म जवान में शाहरुख का ये बाल्ड अवतार भी देखने को मिला था। ट्रेन में एक्शन करते किंग खान को काफी पसंद किया गया था।
फ्लोरल ड्रेस में नरगिस फाखरी ने शेयर की दिलकश तस्वीरें