अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने राज और डीके द्वारा निर्देशित ‘फर्जी’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया। यह वेब सीरीज एक मेगा हिट थी।
दर्शक लंबे समय से इस सीरीज के दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
दरअसल, पिंकविला की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार ‘फर्जी 2’ इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली है।
रिपोर्ट में कहा गया कि राज और डीके की जोड़ी मौजूदा समय में ‘रक्त ब्रह्मांड’ में व्यस्त है। इसे पूरा करने के बाद, वह ‘फर्जी 2’ प्री-प्रोडक्शन पर आगे बढ़ेंगे और दिसंबर तक यह फ्लोर पर आ जाएगी।
इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि ‘फर्जी 2’ का प्रीमियर 2026 की दूसरी छमाही में होगा।
राज और डीके ने शाहिद कपूर के साथ सीक्वल को लेकर मीटिंग्स भी की हैं। इसमें शाहिद का सामना विजय सेतुपति के साथ होगा।
‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के साथ राशि खन्ना, केके मेनन, विजय सेतुपति, रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार शामिल हैं।
शाहिद कपूर को आखिरी बार ‘देवा’ में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने पुलिसवाले का किरदार निभाया है। ‘देवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 33.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
एक्टर ललित मनचंदा ने की खुदकुशी, इन टीवी सीरियल्स में आए थे नजर