शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए कब होगी रिलीज

अमर उजाला

Tue, 22 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने राज और डीके द्वारा निर्देशित ‘फर्जी’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया। यह वेब सीरीज एक मेगा हिट थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

दर्शक लंबे समय से इस सीरीज के दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

दरअसल, पिंकविला की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार ‘फर्जी 2’ इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली है। 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

रिपोर्ट में कहा गया कि राज और डीके की जोड़ी मौजूदा समय में ‘रक्त ब्रह्मांड’ में व्यस्त है। इसे पूरा करने के बाद, वह ‘फर्जी 2’ प्री-प्रोडक्शन पर आगे बढ़ेंगे और दिसंबर तक  यह फ्लोर पर आ जाएगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि ‘फर्जी 2’ का प्रीमियर 2026 की दूसरी छमाही में होगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

राज और डीके ने शाहिद कपूर के साथ सीक्वल को लेकर मीटिंग्स भी की हैं। इसमें शाहिद का सामना विजय सेतुपति के साथ होगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के साथ राशि खन्ना, केके मेनन, विजय सेतुपति, रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार शामिल हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

शाहिद कपूर को आखिरी बार ‘देवा’ में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने पुलिसवाले का किरदार निभाया है। ‘देवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 33.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

एक्टर ललित मनचंदा ने की खुदकुशी, इन टीवी सीरियल्स में आए थे नजर

एक्स (ट्विटर)
Read Now