अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
शाहरुख खान के बेटे अबराम खान अक्सर अपनी प्रजेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।
अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्रूनो मार्स और लेडी गागा का ग्रैमी विजेता गाना "डाई विद ए स्माइल" पर परफॉर्म कर रहे हैं।
अबराम अक्सर अपने स्कूल में अपने अभिनय और डांस परफॉर्मेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह इस लोकप्रिय गाने को गिटार बजाते हुए गा रहे हैं।
यह वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में अबराम अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
‘डाई विद ए स्माइल’ को 16 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था। इस गाने को लेडी गागा और ब्रूनो मार्स सहित कई कलाकारों ने मिलकर लिखा और सह-निर्मित किया है।
लहंगे में में सुंदर लगीं सुहाना, निकिता दत्ता ने साड़ी में मोहा मन