अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
सान्या मल्होत्रा ने इस साल अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया और इसे अपने फैंस के साथ शेयर किया।
अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सेट पर कास्ट और क्रू के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
शूट के बीच में सान्या ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और उनकी शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद दिया।
अभिनेत्री ने लिखा, "सेट पर जन्मदिन! जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आभारी हूं।"
इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ओटीटी पर उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
अब फैंस की निगाहें उनकी आगामी परियोजना ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पर टिकी हुई हैं कि यह कब रिलीज होगी।
इस अदाकारा ने फैंस को दिया सरप्राइज, लॉन्च कर रही पर्सनल एप