अमर उजाला
Sun, 1 December 2024
संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक साल हो गया है
फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे
फिल्म की टीम ने अपनी यादों को ताजा किया और फिल्म के निर्माण से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं
संदीप ने एक्स पर एनिमल से पुराने लुक में रणबीर का एक नया पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- आप सभी का धन्यवाद
जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीर, उन्होंने बॉबी-रणबीर की मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी
तस्वीर में रणबीर और बॉबी बाहर चादर पर लेटे हुए थे और फोन पर कुछ देखते हुए मुस्कुरा रहे थे, बॉबी ने पोस्ट के नीचे कई दिल वाले इमोजी के साथ टिप्पणी की
अनन्या पांडे की खुशी का नहीं ठिकाना, अवार्ड जीतने की खुशी में लिख डाली शायरी