अमर उजाला
Tue, 12 August 2025
फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली, जिससे दोनों की केमिस्ट्री के काफी चर्चे हुए।
फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन बीत चुके हैं और अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक नंबर बटोर रही है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने 25 दिनों में 319.85 करोड़ रुपये का धमाकेदार आंकड़ा छू लिया है।
रविवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ और सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस फिल्म का प्रदर्शन अब भी स्थिर बना हुआ है और ये साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जा रही है।
फिल्म इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे ऊपर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' है।
मोनालिसा ने दिखाया अतरंगी रूप, सोने सी चमकीं हिना खान