अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
मुंबई में रविवार को वेव्स समिट का आखिरी दिन था। इस कार्यक्रम के समापन में ‘अनुपमा’ सीरियल की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी पहुंचीं।
रुपाली ने वेव्स समिट से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं। साथ ही कैप्शन में एक मैसेज भी लिखा है।
रुपाली कैप्शन में लिखती हैं, ‘ वेव्स 2025 इवेंट भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी के लिए एक गेम चेंजर है।’
वह आगे लिखती हैं, ‘मुंबई में 90 से ज्यादा देशों को एकजुट करने के लिए भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय को बधाई।’
वेव्स इवेंट में रुपाली गांगुली की मुलाकात साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला से हुई, एक्ट्रेस से मिलकर रुपाली काफी खुशी दिखीं।
रुपाली इसी इवेंट में रोहिणी अय्यर, आशुतोष गोवारिकर से भी मिलीं, सबके साथ उन्होंने तस्वीरें भी क्लिक की और अपने इंस्टाग्राम पर साझा भी कीं।
रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की बात की जाए तो यह टीआरपी लिस्ट में टॉप 2 में बना हुआ है।
थेपले का लुत्फ उठाती नजर आईं श्रद्धा, बोलीं- ' गिनने से पहले अपनी प्लेट में झांक लो'