पहाड़ों की रानी बनी दिखीं रुबीना दिलैक, शेयर कीं फोटोज अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं वे हिमाचल की पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही हैं रुबीना अपनी पहाड़ी ड्रेस और टोपी फ्लॉन्ट कर रही हैं इसके अलावा वे अपने यहां की पारंपरिक एक्सेसरीज को भी दिखाती नजर आईं तस्वीरों के साथ रुबीना ने लिखा है, 'पूरे गर्व के साथ अपनी जड़ों का प्रतिनिधित्व कर रही हूं' इसके अलावा वे हिमाचल के सेब का लुत्फ उठाती नजर आईं -