अमर उजाला
Sat, 1 November 2025
गायक जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
दर्शकों ने फिल्म को सराहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म 'रोई रोई बिनाले' इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली असमिया भाषा की फिल्म बन गई है।
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर 'रुद्र' (0.32 करोड़ रुपये) और तीसरे नंबर पर 'भाईमोन दा' (0.13 करोड़ रुपये) हैं।
फिल्म 'रोई रोई बिनाले' में गायक जुबीन गर्ग ने अदाकारी की है। उन्होंने फिल्म की कहानी लिखी है।
फिल्म में जुबीन के अलावा मौसमी अलीफा, यशश्री भुयान और विक्टर बनर्जी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया था। उनके निधन के मामले की जांच चल रही है।
'द ताज स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़