चहल संग डेटिंग रुमर्स के बीच आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट, यूजर बोले- ‘यूजी तुसी ग्रेट’

अमर उजाला

Sun, 8 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@yuzi_chahal23

आजकल क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच अफेयर्स की खबरें चल रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस दौरान आरजे महवश के पोस्ट नेटिजंस के मन में कई सवाल पैदा कर रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@rj.mahvash

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें ब्लैक कुर्ती पहने देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कानों में झुमका भी पहन रखा है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए महवश ने सैयारा गाना लगाया हुआ है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

इसके साथ महवश ने लिखा कि हिंदी जैसे सरल लड़के अक्सर गणित जैसी उलझी लड़की से प्यार कर बैठते हैं। साथ ही उन्होंने सफेद दिल वाला इमोजी भी लगाया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

इस पोस्ट के आते ही यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं और इसे युजवेंद्र चहल से जोड़ने लगे हैं।

Image Credit : rj.mahvash Instagram

एक यूजर ने लिखा कि यूजी तुसी ग्रेट हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जब से चहल से मिले हो एक अलग ही पहल हो गई है जिंदगी में। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने हंसते हुए लिखा चहल भाई से पहले लाइक नहीं कर पाया।

Image Credit : इंस्टाग्राम@yuzi_chahal23

आरजे महवश ने कुछ दिनों पहले चहल का समर्थन करते हुए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं हैं। 

Image Credit : ANI

श्रेया घोषाल ने अपनी गायकी से दर्शकों को किया मदहोश, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम- @shreyaghoshal
Read Now