अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चार दिन में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन कमाल का रहा।
रविवार यानी रिलीज के चौथे दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 61.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ने शनिवार को भी 55 करोड़ रुपये कमाए थे।
वीकएंड पर ही यह फिल्म 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई नहीं करती है। बाकी दिनों में भी यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है। पहले दिन यानी गुरुवार को 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 223.99 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अपना बजट भी वसूल कर चुकी है।
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में लीड रोल में ऋषभ शेट्टी हैं, इसका डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है।
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की आंधी के आगे कई फिल्मों के कलेक्शन में कमी दिखी है। जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कुल कलेक्शन चार दिन में सिर्फ 30 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
श्रद्धा कपूर का शरारती अंदाज और मलाइका की बोल्ड अदा, देखिए तस्वीरें