अमर उजाला
Fri, 13 June 2025
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस हादसे पर कई सेलिब्रिटीज शोक व्यक्त कर चुके हैं।
हाल ही में जब पैपराजी ने टीवी एक्ट्रेस रीम शेख से कल अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे पर प्रतिक्रिया मांगी तो वह हैरान सी दिखीं।
रीम ने पैपराजी से कहा- 'क्या हुआ था कल?' इस पर पैपराजी ने जवाब दिया कि अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ था।
रीम शेख यह जवाब सुनकर भी चुपचाप खड़ी रहीं और फोटो क्लिक करवाकर चली गईं।
सोशल मीडिया पर रीम शेख का यह वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन भी दे रहे हैं।
कई यूजर्स रीम को ट्रोल कर रहे हैं कि उन्हें देश में हुए इतने बड़े हादसे के बारे में पता नहीं है।
एक यूजर लिखता है, ‘ये लोग बस अपने बारे में सोचते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हादसे के बारे में जानने के बाद भी यह एक्ट्रेस अपने पोज पर ही फोकस कर रही है, शर्म आनी चाहिए।’
रीम शेख के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आईं। वेब सीरीज ‘एक फर्जी लव स्टोरी’ का भी वह हिस्सा रही हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में वामिका गब्बी ने दिखाई अदाएं, राशा थडानी ने छतरी के साथ दिए पोज