अमर उजाला
Sun, 10 August 2025
एक्ट्रेस रीम शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में रीम की सादगी देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं।
पिंक और ऑफ व्हाइट कलर की कुर्ती और प्लाजो पहने रीम काफी केयर फ्री नजर आ रही हैं।
अपनी इन तस्वीरों के साथ रीम शेख ने एक कैप्शन भी लिखा है, जो एक गाने की लाइंस हैं। वह लिखती हैं, ‘हम आप की आंखों में, इस दिन को बसा दें तो? आगे एक व्हाइट हार्ट इमोजी एक्ट्रेस ने बनाया है।
यूजर्स ने भी रीम शेख की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘आप चांद जितनी खूबसूरत हैं'
एक अन्य यूजर लिखता है, ‘उफ्फ ये खूबसूरत अदाएं।’ साथ ही कई यूजर्स ने रीम के लिए रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं।
हाल ही में रीम शेख रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आई थीं। एक म्यूजिक वीडियो को लेकर भी इन दिनों वह चर्चा में हैं।
अदा शर्मा ने बालों को लेकर फैंस से पूछा सवाल