अमर उजाला
Mon, 3 November 2025
साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 2.9 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।
'मास जतारा' ने बीते दिन रविवार यानी कि तीसरे दिन 2.64 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
अब यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म के लिए ये सप्ताह कैसा साबित होता है।
इस फिल्म का निर्देशन भानु बोगावरापु ने किया है।
फिल्म में अभिनेता रवि तेजा के अलावा एक्ट्रेस श्रीलीला भी मौजूद है। वहीं नवीन चंद्रा ने खलनायक की भूमिका निभाई है। जबकि राजेंद्र प्रसद, नरेश, प्रवीण, हिमजा, वीटीवी गणेश, हाइपर आदी, अजय घोष जैसे कलाकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
आपको बताते चलें कि 'मास जतारा' रवि तेजा के करियर की 75वीं फिल्म है।
अभिनेता ने अपने करियर में 'रावणसुरा', 'टाइगर नागेश्वर राव', 'ईगल' और 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्मों में काम किया है।
वीकएंड पर बढ़ी 'द ताज स्टोरी' की कमाई, जानें रविवार का कलेक्शन