श्वेता तिवारी का डांस देखकर रवीना टंडन को हो गया ट्रॉमा अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों कॉमेडियन जाकिर खान के शो 'आपका अपना जाकिर' में नजर आ रही हैं शो के एक नए प्रोमो में श्वेता तिवारी को हिट गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर नाचते हुए देखा जा सकता है इस बार 'आपका अपना जाकिर' में अभिनेत्री रवीना टंडन भी दिखाई देंगी श्वेता तिवारी को अपने गाने पर डांस करता देख रवीना दंग रह गईं और उन्होंने कहा कि इस गाने का ऐसा वर्जन उन्होंने कभी नहीं देखा प्रोमो में रवीना को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उन्हें जिंदगीभर का ट्रॉमा हो गया है श्वेता तिवारी की बात करें तो वो कसौटी जिंदगी की, मैं हूं अपराजिता, मेरे डैड की दुल्हन और जानें क्या हुई समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं d