टीवी पर फिर से शुरू हो रही है रामानंद सागर की 'रामायण' रामानंद सागर का फेमस टीवी सीरियल 'रामायण' फैंस के लिए एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है शेमारू टीवी ने अनाउंस किया है कि पौराणिक शो 'रामायण' 3 जुलाई 2023 से हर दिन शाम 7.30 बजे टेलिकास्ट होना शुरू होगा 80 के दशक के टीवी शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम और सीता का किरदार निभाकर जनता के दिलों पर राज किया था 36 सालों बाद भी लोगों के बीच ये पौराणिक सीरीयल काफी लोकप्रिय है रामायण को दोबारा टेलिकास्ट करने की अनाउंसमेंट ऐसे समय में हुई है, जब इसकी तुलना नई फिल्म 'आदिपुरुष' से की जा रही है 'रामायण' पर आधारित बताई जाने वाली 'आदिपुरुष' की जमकर आलोचना की जा रही है रामानंद सागर की 'रामायण'