अमर उजाला
Thu, 7 August 2025
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के बीच प्यार और दोस्ती के बंधन का प्रतीक है। भाई-बहन एक दूसरे से खूब लड़ते हैं लेकिन दोनों फिर प्यार से रहते हैं।
ऐसे ही कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो अपने भाई बहन के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं। आइए इन लोगों के बारे में जानते हैं।
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय भाई-बहनों में से एक हैं। उनके बीच गहरी दोस्ती है। वह अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं।
शाहरुख खान के बच्चे, सुहाना खान और आर्यन खान की खूब बनती है। उन दोनों के बीच गहरा प्यार, समझ और सहयोग का बंधन है। उनकी दोस्ती भाई-बहन के असली प्यार को दर्शाती है।
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का जश्न मनाने के लिए होता है, लेकिन बहनों के बीच का रिश्ता भी उतना ही खास हो सकता है। इसे साबित किया है करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने।
अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर में खूब बनती है। दोनों साथ में फोटोशूट कराती हैं और साथ में घूमती हैं।
महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे इन भाई-बहनों के बीच एक प्यारा रिश्ता है जो अक्सर उनके प्रशंसकों को खुश करता है।
पटौदी भाई-बहनों, सोहा अली खान और सैफ अली खान के बीच भी एक प्यारा भाई-बहन का रिश्ता है। कई बार दोनों एक साथ देखे जाते हैं।
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम दोनों भाई-बहन एक दूसरे के साथ काफी प्यार से रहते हैं। दोनों की अच्छी बनती है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं।
स्टाइलिश लहंगे में अमायरा दस्तूर ने दिए खूबसूरत पोज