अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है।
इस फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों की ही फिल्मों से हो रहा है।
हालांकि, भूल चूक माफ अब तक सिनेमाघरों में चल रही बाकी फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है।
शुक्रवार को 7 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरूआत करने वाली फिल्म की कमाई में रविवार को उछाल देखने को मिली।
अपने पहले संडे भूल चूक माफ ने 11.25 करोड़ का कारोबार किया। जो उसके शनिवार के 9.5 करोड़ के कलेक्शन से ज्यादा है।
इस तरह से शुरूआती तीन दिनों में ‘भूल चूक माफ’ ने कुल 27.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
अब देखना ये है कि वर्किंड डेज में फिल्म का क्या हाल रहता है और मंडे टेस्ट में फिल्म पास होती है या फेल।
भूल चूक माफ एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। करण शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म टाइम लूप की कहानी पर आधारित है।
बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'मिशन इंपॉसिबल 8' का जलवा, जानें 'लीलो एंड स्टिच' का हाल