थलाइवा ने की बेटी की हौसला अफजाई, दीं शुभकामनाएं अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सलाम' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है रजनीकांत ने फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की तस्वीर में अभिनेता अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं रजनीकांत तस्वीर में व्हीलचेयर पर हेडफोन लगाकर स्वैग में बैठे हुए दिख रहे हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी बेटी ऐश्वर्या को शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी फिल्म लाल सलाम बेहद सफल हो।' बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो कर रहे हैं ---fgfkj