ये फिल्म कहीं बिगाड़ न दे सनी-अक्षय का खेल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2 और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2 एक साथ रिलीज हो रही हैं बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अक्षय कुमार के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ रजनीकांत की एक साउथ फिल्म भी रिलीज हो रही है रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त यानि आज रिलीज हो गयी है रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' कहीं 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' इन दोनों फिल्मों पर भारी न पड़ जाए इस फिल्म के जरिए रजनीकांत एक बार फिर से एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं ये फिल्म कहीं बिगाड़ न दे सनी-अक्षय का खेल