पहली फिल्म के दौरान बैठने को नहीं मिली कुर्सी, राहुल बोस ने लिया कमाल का फैसला राहुल बोस जल्द ही बर्लिन फिल्म में नजर आने वाले हैं, इसमें उनके साथ अपारशक्ति खुराना भी दिखेंगे राहुल बोस ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अपने करियर की पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया उन्होंने लल्लनटॉप से बात करते हुए कहा कि जब वो अपनी फिल्म में काम कर रहे थे तो उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई थी राहुल ने बताया कि वो सड़क के डिवाइडर पर जाकर बैठ जाते थे और कभी रेलिंग पर बैठ जाते थे, उन्होंने बताया कि सेट पर सभी लोगों के लिए कुर्सी होती थी कुछ दिन बाद राहुल ने अपनी खुद की कुर्सी लाने का फैसला किया और वो भी महंगी वाली, उन्होंने 10 हजार की कुर्सी खरीदी थी उन्होंने कहा कि वो अब हमेशा सेट पर अपनी कुर्सी लेकर जाते हैं d