अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
माथे पर तिलक, मन में आस्था लिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं रवीना टंडन
रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा के साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन की यात्रा पर हैं। इसी कड़ी में आज, 6 मई को अभिनेत्री ने बेटी राशा के साथ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।
बीते साल रवीना टंडन और राशा बद्रीनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम, सोमनाथ मंदिर, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर मंदिर समेत भोलेनाथ के दरबार में अपनी हाजिरी लगा चुकी हैं।
मंदिर दर्शन की कई तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में रवीना पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रही हैं, तो वहीं राशा वाइट-ब्लू कुर्ता सूट सेट पहनी दिख रही हैं। मां-बेटी की जोड़ी शिव भक्ति में लीन है।
सीता का रोल निभाएंगी 'कच्चा बादाम' गर्ल, लोगों ने किया बायकॉट