अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
कन्नड़ फिल्म अभिनेता दाली धनंजय, जो 'पुष्पा' फिल्म में जाली रेड्डी की भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अभिनेता दाली धनंजय ने डॉ. धन्याता गौराकलार से आज मैसूर में शादी कर ली है।
पिछले साल इन दोनों ने सगाई की थी, अब शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
शादी में दोनों के दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल रहे। साथ ही संस्कृतियों का मेल-जोल देखने को मिला।
जानकारी सामने आ रही है कि इस शादी के लिए अल्लू अर्जुन समेत कई कलाकारों को भी निमंत्रित किया गया था।
तस्वीरों में दाली धनंजय ऑफ व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं, तो वहीं इनकी दुल्हन रेड बॉर्डर वाली साड़ी के जोड़े में नजर आ रही हैं।
अकेले रहते हैं तो भूलकर भी ना देखें ये हॉरर-फिल्में