'हीरो हीरोइन' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी प्रियंका चाहर चौधरी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी टीवी में धमाल मचाने के बाद तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं प्रियंका चाहर ने पुष्टि की है कि वह तेलुगु फिल्म 'हीरो हीरोइन' में काम कर रही हैं इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी प्रियंका ने कहा, 'मैं हीरो हीरोइन का हिस्सा बनकर और प्रेरणा अरोड़ा के साथ काम करके रोमांचित हूं' उन्होंने कहा, 'यह फिल्म एक शानदार अवसर है, मैं ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती' प्रियंका चाहर चौधरी को टीवी सीरीयल 'उडारियां' से घर घर में पहचान मिली थी .....