अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका चाहर अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी कर रही हैं। अंकिता लोखंडे भी इस गेट-टूगेदर में नजर आईं। वह प्रियंका चाहर की करीबी दोस्त हैं।
प्रियंका चाहर ने पार्टी के बाद का आखिर प्लान भी फैंस के साथ शेयर किया। वह आखिर में बुक रीडिंग करती नजर आईं।
प्रियंका चाहर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ ज्यादा नजर आती हैं। दरअसल कुछ महीनों पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ।
अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर काफी साल से रिलेशनशिप में थे, अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
अंकित गुप्ता से ब्रेकअप के बाद हाल ही में प्रियंका चाहर का नाम एक पॉपुलर डीजे से भी जोड़ा गया। दोनों की पार्टी करते हुए एक वीडियो सामने आई थी।
प्रियंका चाहर के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह दो सिंगल एल्बम में नजर आईं। इसके अलावा कुछ वेब सीरीज और टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।
राशा ने सेलिब्रेट किया भाई का बर्थ डे, अंकिता लोखंडे का चुलबुला अंदाज; देखें दिन भर की 10 तस्वीरें