‘तुम्हें लगता है हम बिकाऊ हैं…’ रिश्वत लेने का आरोप लगा तो आगबबूला हुए प्रिंस नरूला

अमर उजाला

Sun, 16 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

प्रिंस नरूला ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ में रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और एल्विश यादव के साथ बतौर जज नजर आ रहे हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

शो के हालिया एपिसोड में  एक प्रतियोगी ने प्रिंस और उनकी पत्नी युविका चौधरी पर ‘रोडीज ऑडिशन’ में जगह दिलाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया।

Image Credit : इंस्टाग्राम

शो में रणविजय ने एक प्रतियोगी की फाइल खोली, जिसमें प्रिंस के खिलाफ रोडीज पर एक स्थान के बदले पैसे लेने के चौंकाने वाले आरोप थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर प्रिंस ने कहा, "मेरा भाई पिछले पांच साल से आ रहा है ऑडिशन देने और पिछले साल के बाद उसने फाइनली बंद किया ऑडिशन देना, क्योंकि उसका नहीं हुआ! और मैंने किसी को नहीं बोला कि मेरा भाई आ रहा है प्लीज देखना, खुद ऑडिशन दे और आ।"

Image Credit : सोशल मीडिया

बाद में एक अन्य प्रतियोगी दयाली ने दावा किया कि किसी ने उसे बताया था कि पिछले साल की रोडी सिवेट तोमर ने प्रिंस की पत्नी युविका से संपर्क करने के बाद शो में जगह पक्की की थी। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर प्रिंस ने अपना आपा खो दिया और कहा, "देखो मेरे तक बात होती ना, मैं कुछ नहीं बोलता, लेकिन अब तुमने मेरी पत्नी का नाम लिया है।" इसके बाद दावा करने वाले कुशधीर को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने पैसे के पहलू को पूरी तरह से नकार दिया। गुस्से में प्रिंस ने कहा, "तुम्हें लगता है हम बिकाऊ हैं।"

Image Credit : इंस्टाग्राम @princenarula

‘कैप्टन अमेरिका’ ही नहीं इन फिल्मों में भी क्रिस इवांस की है दमदार एक्टिंग, जानें फिल्मों के नाम..

एक्स
Read Now