अमर उजाला
Tue, 14 October 2025
पूजा हेगड़े ने 13 अक्तूबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने आज मंगलवार को अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में पूजा के सामने पांच केक रखे हैं। वह फोटोज में अलग-अलग पोज दे रही हैं।
बर्थ डे पर पूजा हेगड़े ने एक गाउन ड्रेस पहनी है।
बर्थ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही पोस्ट में पूजा ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘हंसी, मस्ती और प्यार से भरा मेरा जन्मदिन। आपकी विशेज के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
पूजा हेगड़े की इस पोस्ट पर घंटे भर में ही 90 हजार से ज्यादा लाइक हैं।
वरुण धवन ने भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए बर्थ डे विश किया है।
पूजा हेगड़े के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में आइटम डांस के कारण चर्चा में आईं।
पूजा एक फिल्म वरुण धवन के साथ कर रही हैं, जिसका नाम ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रखा गया है।
साड़ी में देखें राशि खन्ना का ग्लैमरस अंदाज